एक विवाह ऐसा भी............देखना तो दूर , कभी सुनी भी नहीं होगी ऐसी शादी
2020 में बहुत सारी ऐसी घटनाएं हुई जिनपर विश्वास करना मुश्किल है , ऐसे ही 2021 की शुरुआत भी एक ऐसी कहानी से हुई जिस पर आपको विश्वास नहीं होगा। ऐसा हम इसीलिए कह रहे है क्योंकि छत्तीसगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक ही मंडप में एक दूल्हे ने दो दुल्हन से शादी रचाई। बता दें कि चंदू मौर्य नाम के एक शख्स को दो लड़कियों से एक साथ प्यार हो गया जिसके बाद दोनों लड़कियों ने आपसी रजामंदी के साथ शादी करने का फैसला किया। ये मामला छत्तीसगढ़ के जलगालपुर का है जहां चंदू खेती किसानी का काम करता है। बता दें कि चंदू को एक साल पहले सुंदरी नाम की लड़की से प्यार हो गया था। जिसके बाद वो उसे अपने घर ले आया। बता दे कि ठीक उसके अगले महीने बाद उसे हसीना नाम की दूसरी लड़की से भी प्यार हो गया और फिर उसे भी अपने साथ अपने घर ले आया। करीब एक साल बाद तीनों ने शादी करने का फैसला लिया। लड़के और दोनों लड़कियों का यही कहना है कि वो एक साल साथ में तीनों बहुत खुश है और अब वो शादी करना चाहते है। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार के सामने अपनी बात रखी। सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि दोनों लड़कियों के परिवार वालों ने शादी के इस फैसले को ख़ुशी ख़ुशी स्वीकार कर लिया। जहां दोनों लड़कियों के परिवार वालों ने इस रिश्ते को ख़ुशी ख़ुशी मंजूरी दी तो वहीं लड़के के परिवार वालों ने भी इस रिश्ते के लिए अपनी रजामंदी दी। यह अनोखी शादी 3 जनवरी 2021 को हुई और शादी में लगभग 600 लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि शादी में बराती घराती के इलावा देखने वाले लोग भी काफी संख्या में पहुंचे थे। दूल्हे के परिवार सहित दोनों दुल्हनों का परिवार शादी में शामिल हुआ और बहुत धूमधाम से शादी का जश्न मनाया गया।
![](https://ambalabreakingnews.com/wp-content/uploads/2021/01/unnamed-file-1.jpg)
जनता का विश्वाश है कि उन के काम तो विज ही करवा सकता है, ये दरबार फिर से शुरू होना चाहिए जिस से दरबार में आने वालों को हर सुविधा हो , अब तो उन्हे मजबूरन धूप में, बारिश में लाइन लगा कर घंटो खड़े रहना पड़ता है।