चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा
73 Views
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा
अम्बाला जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में एंटी व्हीकल थैफ्ट सेल अंबाला के पुलिस दल ने 03 अगस्त 2022 को निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी कर्ण निवासी थाना धर्मपुरा गली नं0 लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में सम्बन्ध में शिकायतकर्ता अकरम निवासी गाँव शाहपुर जिला अम्बाला ने 26 जून 2022 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 फरवरी 2022 को सिविल अस्पताल अंबाला छावनी के पास से किसी अज्ञात ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी एन्टी व्हीकल थैफ्ट सेल अंबाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।